जालंधर में परिवार के सामने हुई भयावह घटना, चीखें सुनकर जागी पत्नी
जालंधर। के चौगिट्टी चौक स्थित अवतार नगर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट सोहन सिंह (60) ने कथित तौर पर अपने कमरे में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। अभी परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवार की आंखों के सामने ही वह जिंदा जल गए | प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज के बोझ से परेशान थे। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं कोई नोट आग में जल तो नहीं गया या मृतक ने कोई वीडियो संदेश तो नहीं बनाया था।मृतक के बेटे विवेक के अनुसार, उनके पिता घर की छत पर बने कमरे में सोते थे। वीरवार रात भी वह रोज की तरह खाना खाकर सोने चले गए थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कमरे में आग लगी दिखाई दी। पड़ोसियों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पहली मंजिल पर कमरा होने और तेज हवा के कारण तुरंत अंदर नहीं जा सके। पहले आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक टीम कमरे में पहुंची, तब तक सोहन सिंह की जलकर मौत हो चुकी थी।परिजनों का कहना है कि वह कई लोगों से कर्ज लेकर परेशान थे, लेकिन कर्ज की सटीक जानकारी परिवार को नहीं थी। थाना रामामंडी पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भिजवा दिया है और परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजपा अध्यक्ष का वादा: सरकार बनते ही लव जिहाद-लैंड जिहाद पर कसेगा शिकंजा
भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
भाजपा पर निशाना: सतीशन ने FCRA बदलाव को बताया समुदाय विरोधी
चंद्रमा मिशन में बड़ी छलांग: Artemis II ने दिखाया ब्रह्मांड का शानदार दृश्य
चुनाव प्रचार पर नियंत्रण: मतदान और उससे पहले बिना मंजूरी विज्ञापन पर रोक
Iran से आने वाली शिपमेंट पर सरकार की सफाई, कोई डायवर्जन नहीं
वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ CSK का शर्मनाक आंकड़ा
भविष्य के लीडर्स को जयशंकर की सीख, मेहनत और सोच से बनाओ पहचान
Shaina NC का पलटवार, UCC के खिलाफ विरोध को बताया ‘भ्रामक’
मालदा विवाद में माकपा डटी: घेराव को बताया न्याय के लिए जरूरी कदम