छापेमारी में खुला राज, उपमहाप्रबंधक के घर से करोड़ों के जेवरात और लाखों नकद जब्त
पटना। में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (BMSICL) के उप महाप्रबंधन (प्रोजक्ट) पंकज कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार को जब पंकज कुमार को जानकारी मिली की उनके घर पर एसवीयू की टीम आ रही है तो उन्होंने अपने घर में रखे जेवर और कैश को अपार्टमेंट के बाहर फेंक दिया। हालांकि, सही समय पर एसवीयू की टीम ने उसे बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि फेंके गए सोने, हीरे और चांदी के जेवर एक करोड़ 32 लाख के थे। इतना ही नहीं 32 लाख के कैश भी मिले। इतनी संपत्ति देखकर एसवीयू की टीम हैरान रह गई।
94.46 लाख रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप
एसवीयू के उपमहाप्रबंधक पंकज कुमार पर 94.46 लाख रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने का आरोप लगा था। आरोप की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद एसवीयू ने प्राथमिक की दर्ज की। कोर्ट से छापामारी का वारंट निकलवाया। अलग-अलग धावा दल का गठन किया। इसके बाद टीम ने कदमकुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट, सुलतानगंज थाना क्षेत्र के रानीघाट स्थित आवास और पीएमसीएम परिसर स्थित बीएमएसआईसीएल कार्यालय में छापेमारी की। जांच के दौरान कनिका मैहर अपार्टमेंट से 32 लख रुपए नगद एक करोड़ 32 लख रुपए के हीरा सोना और चांदी के जेवर कई बैंक खाता और कई फ्लैट के दस्तावेज मिले। इतना ही नहीं जांच में यह भी पता चला कि पंकज कुमार ने कंकड़बाग के पृथ्वीपुर इलाके में शिवम अपार्टमेंट में दो फ्लैट भी खरीदा है। पत्नी के नाम से कई चल अचल संपत्ति जमा कर ली है।
तीन ठिकानों पर छापेमारी, पंकज कुमार बोले- कैश-जेवर मेरे ही हैं
स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अधिकारियों की माने तो पंकज कुमार के घर कार्यालय समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी इस दौरान उनके ठिकाने से कैश जेवर बैंक खाता और फ्लैट जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। पंकज कुमार ने करीब 13 वर्ष की सेवा अवधि में अपनी आई से काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। एसवीयू की कार्रवाई के बाद पंकज कुमार ने यह स्वीकार किया कि यह सब संपत्ति उनकी ही है।

वर्ल्ड कप जीत की यादें आज भी ताजा, बोले सचिन तेंदुलकर
एनसीपी के भीतर हलचल: सुनेत्रा पवार ने उठाए सवाल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद गायब होने का मामला
सोशल मीडिया पर बवाल, साहिबा बाली के बयान पर लोगों का गुस्सा
कमोडिटी बाजार में गिरावट, चांदी 5.5% टूटी, सोना भी कमजोर
शादी का झांसा देकर ठगी, फर्जी मैरिज ब्यूरो गैंग का भंडाफोड़
MP में युवा उत्साह: कांग्रेस टैलेंट हंट में डेटा साइंटिस्ट और प्रोफेसर पद के लिए उमड़ी भीड़
संकट में भारत: युद्ध की भंवर में भी देश ने पड़ोसियों को सुनिश्चित की ऊर्जा आपूर्ति
खेसारी के कार्यक्रम में बवाल, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
‘रामायण’ की कहानी बार-बार बनी, हर बार मिली अपार सफलता