गैस की कमी से बढ़ी परेशानी, कई जिलों में एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइनें
रायपुर। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की आंच अब रसोई तक पहुंच गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर देखने को मिल रहा है. प्रदेश की राजधानी रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई जिलों में सिलेंडर की कमी के चलते गैस एजेंसी के बाहर लोगों को लंबी-लंबी कतारे लगी है।
LPG सिलेंडर के लिए परेशान लोग
राजधानी रायपुर में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी 24 से 25 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है।
अंबिकापुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतार
अंबिकापुर में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है. गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग रही है. लोग सुबह से लाइन में खड़े हैं लेकिन सर्वर नहीं काम नहीं कर रहा है. ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर फेल होने के कारण लोगों में नाराजगी हैं. गैस एजेंसी के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच विवाद हो रहा है. कई लोगों ने तीन से चार दिन पहले बुकिंग कराया है, लेकिन अब तक उन्हें रसोई गैस सिलेंडर नहीं डिलीवर हुआ है।
बस्तर में सिलेडर की बढ़ी कीमत
बस्तर जिले में फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है और लोगों को घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे छोटे व्यवसायियों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गैस की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। कई हितग्राहियों का कहना है कि जब सरकार खुद कहती है कि देश में डीजल, पेट्रोल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है, तो फिर गैस के दामों में बढ़ोतरी क्यों की गई।

शीतला मंदिर त्रासदी: जिम्मेदारों के खिलाफ मामला, चार पुजारी हिरासत में
महिलाओं ने किया शांतिपूर्ण विरोध, भजन-कीर्तन के माध्यम से आवाज उठाई
अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर, राघव चड्ढा हटाए गए
CM मोहन यादव का ऐलान, कंबाइन हार्वेस्टर अब बिना टोल के इस्तेमाल होगा
IPL स्टार समीर रिजवी की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने खींचा सबका ध्यान
मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट, फिर भी निर्यात ने संभाला मोर्चा
हाईकोर्ट ने निर्वाचन अधिकारियों को अवमानना नोटिस भेजा
OBC कोटे पर हाई कोर्ट का सख्त रुख, नियमों पर मुहर