दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने ही ली मासूम बेटी की जान
जयपुर। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया। घरेलू विवाद के चलते सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सरोज देवी और 7 साल की बेटी वंशिका की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल बन गया।
रात के अंधेरे में घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले करीब दो महीनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार रात सुरजीत सिंह, उसकी पत्नी और बेटी घर की छत पर सो रहे थे। देर रात आरोपी ने तलवार से पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात रात के अंधेरे में हुई और घर के अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
सुबह खून फैला देख सामने आया मामला
गुरुवार सुबह पड़ोस के कुछ बच्चे छत पर पहुंचे तो उन्होंने वहां चारों तरफ खून फैला देखा। यह नजारा देखकर बच्चे घबरा गए और तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
घटना की जानकारी मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी सुरजीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

सियासी घमासान तेज: NIA पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
कोरोना का नया खतरा ‘सिकाडा’, वैक्सीन असर पर सवाल
बिना सामान लिए भुगतान, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
IPL में CSK का ओपनिंग प्लान परफेक्ट नहीं, जानें वजह
पुदुचेरी में चुनावी सियासत गरम: विजय ने जनता को दी बड़ी गारंटियां
12,300 हमले भी नहीं तोड़ पाए ईरान: पश्चिम एशिया की जंग क्यों बनी चुनौती
बेटियों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, मां की बची जान
भाजपा अध्यक्ष का वादा: सरकार बनते ही लव जिहाद-लैंड जिहाद पर कसेगा शिकंजा
भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
Delhi में LPG के नए नियम लागू, अब PNG के लिए करना होगा आवेदन