सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जारी किया आदेश
जबलपुर। सरकार ने आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी करने वाले 2 और अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की है. जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल और ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल को योजना से निलंबित किया गया है. गंभीर अनियमितताओं के लिए पूर्व में भी जबलपुर के लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल पर 46 लाख 99 हजार 990 रुपए और ग्वालियर के ब्राह्मणी अस्पताल पर 21 लाख 08 हजार 300 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया जा चुका है।
प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं – सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे गैस सिलेंडर के संकट के बीच कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, गैस की आपूर्ति निर्बाध रहेगी. उन्होंने कहा कि नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है. सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने स्तर पर घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के पूरे प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी की भी कोई कमी नहीं है।
आज लाडली बहनों के खाते में आएगी 34वीं किस्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि अंतरित करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर के घाटीगांव के शबरी माता आश्रम से बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि अंतरण करेंगे।

सियासी घमासान तेज: NIA पर ममता बनर्जी का तीखा हमला
कोरोना का नया खतरा ‘सिकाडा’, वैक्सीन असर पर सवाल
बिना सामान लिए भुगतान, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
IPL में CSK का ओपनिंग प्लान परफेक्ट नहीं, जानें वजह
पुदुचेरी में चुनावी सियासत गरम: विजय ने जनता को दी बड़ी गारंटियां
12,300 हमले भी नहीं तोड़ पाए ईरान: पश्चिम एशिया की जंग क्यों बनी चुनौती
बेटियों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, मां की बची जान
भाजपा अध्यक्ष का वादा: सरकार बनते ही लव जिहाद-लैंड जिहाद पर कसेगा शिकंजा
भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
Delhi में LPG के नए नियम लागू, अब PNG के लिए करना होगा आवेदन