कुकड़ेश्वर की बेटियों ने NMMS परीक्षा में फहराया परचम
नीमच। शासकीय शिक्षण संस्था पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने शिक्षकों की मेहनत का सम्मान रखते हुए राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया! प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर चरितार्थ किया है पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुकड़ेश्वर की छात्राओं ने। राष्ट्रीय मेरिट कम मींस (NMMS) छात्रवृत्ति परीक्षा के घोषित परिणामों में विद्यालय की 6 छात्राओं ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण दिखाते हुए चयन सूची में अपना स्थान बनाने वाली होनहार छात्राएं गीतांजलि (पिता यशवंत) ,नव्या (पिता नेमीचंद) , चंचल (पिता दिलीप), अलीशा (पिता इनुस), सुमित्रा (पिता रमेश) व सुमित्रा (पिता लालाराम) है।
मार्गदर्शक शिक्षक की मेहनत लाई रंग
छात्राओं की इस शानदार सफलता के पीछे विद्यालय के मार्गदर्शक शिक्षक राजेंद्र जैन 'अयोग्य' की विशेष मेहनत और कुशल मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए टिप्स और परीक्षा की विशेष तैयारी का ही परिणाम है कि विद्यालय की छात्राएं प्रतिवर्ष इस गौरव को हासिल कर रही हैं। नगरवासियों और विद्यालय परिवार ने श्री जैन के समर्पण की सराहना की है।
मिलेगी ₹48,000 की कुल छात्रवृत्ति
चयनित छात्राओं को भारत सरकार द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, चार वर्षों में प्रत्येक छात्रा को कुल ₹48,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त होगा। विद्यालय के प्राचार्य एवं कक्षा 6 से 8 की सहयोगी शिक्षिकाएं दुर्गा कच्छावा, गायत्री पोरवाल ,दुर्गा भीयाजा, हेमलता मालवीय रितिका मालवीय ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों की सफलता ने पूरे कुकड़ेश्वर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय बना मामला
छात्र हितों को मजबूत करने पर रहेगा विशेष फोकस
ईरान संकट के बीच भारत-बांग्लादेश डिप्लोमेसी, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट अहम
बाजार में फलों और अनाज की भी रहेगी विविधता
महिला होमगार्ड पर ड्रग्स रैकेट चलाने का आरोप, युवाओं को फंसाती थी
ममता बनर्जी ने दिखाई तीखी प्रतिक्रिया: बंगाल में SIR विवाद और 91 लाख नाम कटने पर चिंता
दोनों टीमों के बीच टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
संबंधित अधिकारी की भूमिका जांच के घेरे में