शादी समारोह प्रभावित – खाद्य सेवा और आयोजनों पर प्रतिबंध से हलचल बढ़ी
इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध का असर पर भारत के मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है, इंदौर में कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जहां इसकी सप्लाई पर रोक लगा दी गई है. इसका सबसे ज्यादा असर होटल और आगे होने वाली शादियों पर पड़ेगा. इसको लेकर प्रशासन सतर्क भी हो गया है.
कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर हैं होटल
इंदौर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और उसकी डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है. रोजाना करीब 3200 सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है. 400 कैटरर्स, 100 होटल और 250 से ज्यादा रेस्टोरेंट पर इसका प्रभाव पड़ा है. मार्च माह में 1000 से 1200 शादियां भी हैं. स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर में धुआं रहित ईंधन को बढ़ावा मिलने के बाद 99% से ज्यादा होटल व ठेले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर ही निर्भर हैं.
कैटर्स बोले-ऑर्डर करने पड़ेंगे कैंसिल
इंदौर के विजयनगर स्थित सृजन प्रभा गार्डन में चल रही शादी का जायजा लेने जब न्यूज 18 के साथी पहुंचे, तो कैटर्स ने कहा कि 5 मिठाइयों के साथ लगभग 60 से ज्यादा अलग-अलग व्यंजन के आर्डर दिए गए थे, लेकिन 20 से ज्यादा व्यंजन नहीं बना पाए, क्योंकि सिलेंडर की शॉर्टेज है. लड़की वालों को पहले बता दिया था कि बारातियों को बार-बार गर्म करके खाना नहीं खिला पाएंगे. ऑर्डर बहुत सारे शादियों के पहले से ले रखे हैं. लगता है ऑर्डर कैंसिल करना पड़ेगा.लड़की के परिवार के लोगों ने कहा बारातियों को इंदौरी स्वाद के अलग-अलग डिश खिलाना चाहते थे, लेकिन अरमान अधूरे रह गए, क्योंकि सिलेंडर की कमी है. पांच मिठाई बोली थी, जिसमें से एक मिठाई बन पाई. शादी तो कर रहे हैं लेकिन इंदौरी स्वाद अधूरा है. सिलेंडर की कमी को देखते हुए कई सारे मेहमानों को भी शादी में नहीं बुलाया है. खाने का आइटम के साथ-साथ मेहमानों की कटौती भी की गई है.
घरेलू LPG सिलेंडर को लेकर नहीं है संकट: इंदौर कलेक्टर
इंदौर में घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कलेक्टर शिवम वर्मा सख्त हैं. प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि LPG गैस की कालाबाजारी करने वालों पर FIR दर्ज होगी. निगरानी के लिए तीन-तीन अधिकारियों के तीन निरक्षण दल बनाए गए हैं, जो तीन शिफ्ट में काम और औचक निरीक्षण करेंगे. गैर एजेंसियों को कलेक्टर की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. कलेक्टर की तरफ से बताया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर कोई संकट नहीं है.

खूनी टक्कर: महाराष्ट्र में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 6 की मौत, कई घायल
वायरल शूट बना जानलेवा: गुलाबी रंगे हाथी की मौत, वन विभाग करेगा सख्त एक्शन
आज धर्म ध्वजा का आरोहण: राम जन्मभूमि के हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन
सियासी विवाद तेज: हेमामालिनी बोलीं—ममता सरकार ने बदल दिया कार्यक्रम स्थल
लॉटरी से तय होगा भविष्य: लाखों बच्चों को मिलेंगे निजी स्कूलों में एडमिशन
रणजीत हनुमान मंदिर में उत्सव का माहौल: हजारों श्रद्धालु, विशाल भंडारे की तैयारी पूरी
Kerala चुनाव 2026: Revanth Reddy का बड़ा आरोप, BJP–CPI(M) के बीच ‘सीक्रेट डील’