चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस, पूरे प्रदेश में होंगे सांस्कृतिक आयोजन
जयपुर।राज्य सरकार इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले वर्ष से राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। इसी क्रम में इस बार भी 19 मार्च को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विविध जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 14 मार्च से होगी और 19 मार्च तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
समारोह की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि सभी जिलों में जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री करेंगे। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में भी विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा। 15 मार्च को राजस्थान को जानें डिजिटल क्विज का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही जयपुर में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मेला और प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय उद्घाटन होगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसी दिन शाम को दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में पांच दिवसीय राजस्थान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया जाएगा।
16 मार्च को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजातीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 मार्च को जयपुर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस के तहत राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों में राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम के समय उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम और निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र वितरण जैसे कार्यक्रम भी होंगे। 18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा। इस दिन किसानों और पशुपालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। शाम को प्रदेशभर के राजकीय मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी महाआरती में शामिल होंगे। राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 19 मार्च को जालौर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लाभार्थी सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं शाम को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजस्थान दिवस का समापन होगा।

2 अप्रैल 2026: सितारे क्या कह रहे हैं? किसकी होगी सफलता और किसे आएंगे रोड़े
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSP को मुश्किलों का सामना, मायावती का लखनऊ से चुनावी आगाज, BJP और SP भी बाधा
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव