LPG मुद्दे पर गरमाई राजनीति, 12-13 मार्च को कांग्रेस उतरेगी सड़क पर
जयपुर। ईरान और इस्राइल युद्ध के बाद अब राजस्थान सहित देश भर में एलपीजी संकट गहरा गया है। हालात विकट होते जा रहे हैं। होटल, ढाबा और रेस्त्रां कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इन कारोबारों से जुड़े करोड़ों लोगों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी आ खड़ा हुआ है। इधर राज्य सरकार का कहना है कि केंद्र ने तेल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए निर्देश दिए हैं इसलिए कुछ दिनों तक कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं होगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा में भी एलपीजी किल्लत को लेकर भारी हंगामा किया था। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।
12 व 13 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
डोटासरा ने जिला कांग्रेस कमेटियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 12 और 13 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएं। पत्र में कहा गया है कि इस्राइल , अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान देश के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है। इसके कारण देश में ईंधन की कीमतों का बोझ आम जनता पर पड़ा है। साथ ही घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाकर गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है।
शादी-विवाह में बढ़ी परेशानी
कांग्रेस का आरोप है कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के सीजन में केंद्र सरकार कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी असफल रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला इकाइयों से इन मुद्दों को लेकर आमजन के बीच विरोध दर्ज कराने और प्रमुख कांग्रेस नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि महंगाई और गैस संकट के खिलाफ यह आंदोलन पूरे प्रदेश में किया जाएगा।

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार