बीच सड़क छात्र की हत्या से हड़कंप, उद्योग नगर इलाके में दहशत
कोटा।शहर में कल रात 11वीं कक्षा के एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने छात्र पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। सभी दोस्त अलग-अलग अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में शुभम को अकेला पाकर झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शुभम के दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसे विज्ञान नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र के सीने और कमर पर चाकू के गहरे घाव थे, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उस पर हमला किसने और क्यों किया। वहीं उसके कुछ दोस्तों का कहना है कि शुभम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और उसके काफी फॉलोअर्स थे, जिसके चलते कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो सकती है। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है और एक आरोपी की पहचान भी सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार