छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा
कबीरधाम|छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन और हल्दू की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पंडरिया परिक्षेत्र के कुकदूर सर्किल में गश्त के दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें सागौन और हल्दू की लकड़ी बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते मिली।रात करीब 11:45 बजे वन विकास निगम की टीम संरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान डालामौहा से भेड़ागढ़ बैगापारा कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में कीमती लकड़ी लदी मिली। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपए बताई गई है। ट्रैक्टर में सागौन के 4 लठ्ठे, हल्दू के 12 लठ्ठे व अन्य लकड़ी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSP को मुश्किलों का सामना, मायावती का लखनऊ से चुनावी आगाज, BJP और SP भी बाधा
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान