कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, फरार होने के लिए कैदी ने छत से लगाई पोखर में छलांग
वैशाली। जिले के हाजीपुर कोर्ट में एक कैदी ने अचानक कोर्ट की छत से कोर्ट के बगल वाले पोखर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और भारी संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पदाधिकारी पहुंचे, जहां कैदी को रेस्क्यू कर पुलिस ने पोखर से बाहर निकाला।
अपहरण के मामले में बंद था आरोपी
जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में हाजिरी के लिए लाया गया था।बताया जाता है कि हाजत से निकालकर जब उसे कोर्ट ले जाया जा रहा था, उसी दौरान कैदी कोर्ट की छत पर चढ़ गया और वहां से कोर्ट के बगल में स्थित एक पोखर में छलांग लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को आवाज दी, जिसके बाद पोखर को चारों तरफ से घेर लिया गया।
पोखर से निकाला गया कैदी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीपीओ की देखरेख में कैदी को पोखर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पोखर में कूदने से कैदी को चोट भी लगी है। वहीं मौके पर मौजूद भारी भीड़ ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आरोपी वैशाली जिले के देसरी थाना के चांदपुर (ओपी) में दर्ज कांड संख्या 416/25 में बंद था।
हाजिरी के लिए कोर्ट आया था आरोपी
कैदी की पहचान चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय निवासी राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि जिस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था, वह उसी गांव की रहने वाली थी। उसके पिता ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि हाजीपुर कोर्ट से अपहरण के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है। उसे न्यायालय में हाजिरी के लिए जेल से लाया गया था।

मालदा हिंसा पर राजनीति: ममता बनर्जी ने बाहर के गुंडों को ठहराया जिम्मेदार
आदिवासी मजदूरों के अधिकारों को लेकर सोरेन का बड़ा बयान
TMC कार्यालय में कैरम विवाद के बाद CRPF कमांडेंट की वापसी
भाजपा ने सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे पर जताया भरोसा, संगठन को मिलेगी मजबूती
शशि थरूर-मनीष तिवारी को मिली नई राजनीतिक ताकत
तमिलनाडु चुनाव 2026: BJP की पहली लिस्ट में अन्नामलाई को झटका
मासूम की जान ले गया हादसा, बस से उतरते समय हुआ दर्दनाक वाकया
बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, वकील से 3 करोड़ की ठगी
गांधी वाली कांग्रेस खत्म’: केरल रैली में पीएम मोदी का सख्त संदेश