कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
इंदौर। इस बार रंगपंचमी का त्योहार रविवार (8 मार्च) को मनाया जाएगा. इस दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में शानदार ‘गेर’ मनाई जाती है. राजबाड़ा एरिया लाखों लोग इकट्ठा होते हैं और रंग-गुलाल के साथ होली खेलते हैं. झांकियां निकाली जाती हैं, जिनसे पिचकारी और कलरगन से लोगों को सराबोर किया जाता है. प्रशासन ने इसके लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली हैं. इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहने वाला है. इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
इन इलाकों में वाहनों की नो एंट्री
रंगपंचमी गेर 2026 के आयोजन को लेकर इंदौर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है. फोर व्हीलर के लिए संजय सेतु से राज मोहल्ला, नगर निगम से बड़ा गणपति, हरसिद्धि से यशवंत रोड और नया पीठा से नरसिंह बाजार तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. सिटी बस और लोडिंग वाहन का प्रवेश जवाहर मार्ग और राजवाड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा।
ये इलाके प्रतिबंधित क्षेत्र में शामिल
हेमिल्टन रोड, फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा, संजय सेतु से मृगनयनी (नंदलालपुरा), इमली बाजार से राजवाड़ा, बड़वाली चौकी से गौराकुंड, यशवंत रोड से राजवाड़ा, राम लक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार, नरसिंह बाजार से शीतला माता बाजार, मालगंज से लोहार पट्टी, इतवारिया से कांच मंदिर, जवाहर मार्ग से सराफा थाना क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है।
इन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
संजय सेतु रिवर साइड, प्रेमसुख टॉकीज मल्टीलेवल पार्किंग, कड़ाव घाट पार्किंग, जिंसी हाट मैदान, रामबाग पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र, खालसा स्टेडियम और मालगंज सब्जी मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन
पहला रूट: मृगनयनी – नगर निगम – लोखड़े – शिवालय – मरीमाता
दूसरा रूट: कड़ाव घाट – दरगाह – बियाबानी – गंगवाल
तीसरा रूट: वायरलेस तिराहा – किला मैदान – मरीमाता – डीआरपी
चौथा रूट: गंगवाल बस स्टैंड – महू नाका – पलसीकर – टॉवर स्क्वॉयर – भवरकुंआ
आपातकालीन वाहन जैसे पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्रतिबंधित क्षेत्र में आवाजाही की पूरी तरह स्वतंत्रता होगी. गेर में शामिल होने से पहले ट्रैफिक प्लान जान लें ताकि किसी तरह की समस्या और दिक्कतों से बचा सके।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग से भारत की हवा में साइलेंट खतरा, सुरक्षा पर सवाल