होली पर प्रेम कहानी का नया मोड़, रंग खेलते पकड़े गए प्रेमी जोड़े की कराई शादी
गया। जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव में होली के दिन एक अनोखी घटना सामने आई। प्रेमी जोड़े को रंग खेलते हुए परिजनों ने पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है और लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं।
दो वर्षोे से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के अनुसार, पथरा गांव निवासी 24 वर्षीय सतीश पासवान और 20 वर्षीय हेमंती कुमारी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के रिश्ते की चर्चा गांव में पहले से ही थी और लड़की के परिवार को भी इस बारे में जानकारी थी।
चुपके से प्रेमिका के घर पहुंचा था प्रेमी
बताया जाता है कि होली की शाम सतीश चुपके से हेमंती के घर पहुंचा था। दोनों होली का रंग खेल ही रहे थे कि तभी लड़की के परिजनों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के काफी लोग वहां जुट गए और काफी देर तक मामले पर चर्चा होती रही।
बुजुर्गों ने कराई शादी
ग्रामीणों ने पहले दोनों को समझाया और परिजनों से भी बातचीत की। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने फैसला सुनाया कि जब दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते हैं, तो इसमें देरी क्यों की जाए। सामाजिक सहमति बनते ही गांव के मंदिर को सजाया गया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ दोनों की शादी करा दी गई।
गांव में शादी की चर्चा
शादी के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी। इस घटना के बाद केंदुआ गांव में होली के रंग से ज्यादा इस शादी की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे प्रेम की जीत बता रहे हैं, तो कुछ इसे गांव की सामाजिक पहल के रूप में देख रहे हैं।

बाद में उसकी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में गहरा दुख
1 अप्रैल से दूध महंगा, रोजमर्रा की खरीददारी पर होगा असर
यात्रियों के लिए आसान हुआ सफर, अंबिकापुर से दो बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान
टेनिस कोर्ट से सियासत तक: लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल
प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई गई
डॉक्टरों के लिए यह मामला हैरान करने वाला रहा
बाबा विश्वनाथ की शरण में एमपी-यूपी बैठक, सीएम मोहन यादव ने किया प्रबंधन का अवलोकन
बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, बीजेपी ने बनाई रणनीति
IPL 2026 में पहले मैच से ही चुनौती, चेन्नई की टीम पर सवाल