गोसंवर्धन पर फोकस, नायब सिंह सैनी का भटगांव दौरा आज
सोनीपत|मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज राज्य की 602 गोशालाओं को सहायता राशि वितरित करेंगे। इसे लेकर राज्यस्तरीय कार्यक्रम गांव भटगांव स्थित धर्मार्थ गोशाला में होगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।इससे पहले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व उपायुक्त सुशील सारवान आयोजन स्थल का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने मंच व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि होली के पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके बीच आ रहे हैं।
पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
डीसीपी कुशल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया। प्रवेश और निकास मार्गों को अलग-अलग निर्धारित किया गया है। आमजन से अपील की है कि वो कार्यक्रम के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

भोपाल के आसमान में अनोखा खगोलीय दृश्य: मून हेलो ने बिखेरी अपनी चमक
क्या सच में 10 करोड़ देने को तैयार था राजस्थान? अंदर की बात आई सामने
जैक स्नाइडर के मैसेज से खुश हुईं हुमा कुरैशी, सोशल मीडिया पर किया रिप्लाई
‘फर्जी 2’ में नया ट्विस्ट लाएंगी कुब्रा सैत, किरदार को लेकर उत्साहित
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: महिलाओं समेत कई घायल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
भोपाल में RSS सम्मेलन: समन्वय वर्ग में दिग्गजों की भागीदारी तय
खाद संकट के बीच कालाबाजारी जारी, प्रशासन मौन
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों की वेतनवृद्धि बहाल, अनियमित दंड आदेश निरस्त
पुरानी जटिल धाराओं को हटाकर आसान नियम लाने की योजना