रंगों के त्योहार से पहले गोलीकांड से इलाके में दहशत
पटना। बाढ़ अनुमंडल के गुलाबबाग चौक पर होली मिलन समारोह के दौरान सरेशाम फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
बिहार
घायल युवक की पहचान करण उर्फ छोटू के रूप में हुई है, जो लहरिया पोखर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुलाबबाग चौक के पास एक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ता देख करण उर्फ छोटू दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए आगे आया। इसी बीच स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान करण के घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पटना में जारी है। घटना के पीछे विवाद की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी सनी कुमार ने बताया कि शोरूम उद्घाटन के दौरान आयोजित होली मिलन समारोह में अचानक विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की गई। इस संबंध में बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

जैक स्नाइडर के मैसेज से खुश हुईं हुमा कुरैशी, सोशल मीडिया पर किया रिप्लाई
‘फर्जी 2’ में नया ट्विस्ट लाएंगी कुब्रा सैत, किरदार को लेकर उत्साहित
मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: महिलाओं समेत कई घायल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
भोपाल में RSS सम्मेलन: समन्वय वर्ग में दिग्गजों की भागीदारी तय
ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों की वेतनवृद्धि बहाल, अनियमित दंड आदेश निरस्त
पुरानी जटिल धाराओं को हटाकर आसान नियम लाने की योजना
24 साल बाद खत्म हुआ मामला, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश
RBSE 12वीं परिणाम 2026: पास प्रतिशत और टॉपर की पूरी रिपोर्ट
करीब 7 लाख रुपये नकद और गहनों पर हाथ साफ