करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम
पंजाबी म्यूजिक सुपरस्टार करण औजला ने कल शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। उनके कॉन्सर्ट का लोगों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 हजार से ज्यादा लोग उन्हें सुनने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि पूरा स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा है।
बेहद खास रहा कॉन्सर्ट
लाइट्स, साउंड और जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ करण औजला का दिल्ली कॉन्सर्ट बेहद खास रहा। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से भी लोग उन्हें सुनने पहुंचे। बता दें कि दिल्ली से शुरुआत के बाद करण का यह टूर मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, बंगलूरू, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना सहित 11 और शहरों में जारी रहेगा।
हकीकत में बदला करण का सपना
करण औजला ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं। एक तस्वीर उन्होंने साझा की है, जिसमें फैंस की बेशुमार भीड़ देखी जा सकती है। इसके साथ सिंगर ने लिखा है, 'आप 72,000 लोगों ने एक सपने को आज रात हकीकत में तब्दील कर दिया। शब्द नहीं है इसकी खुशी बयां करने के लिए, सिर्फ शुक्रगुजार हूं। यह तो बस शुरुआत है'।
प्रशंसकों में दिखा क्रेज
फैंस के बीच भी कॉन्सर्ट को लेकर क्रेज देखा गया। दूर-दराज के इलाकों से भी करण औजला को सुनने लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, 'प्ले लिस्ट से लेकर आज करण को लाइव सुनने तक का सफर बहुत सुहावना रहा है'। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि रियल पी-पॉप कल्चर के गवाह बनकर वे बहुत खुश हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केरोसिन की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव, अब पेट्रोल पंपों पर भी उपलब्ध
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चुनाव से पहले सख्त संदेश: Mamata Banerjee ने बागियों को चेताया
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दुनिया पर ऊर्जा संकट का साया: Strait of Hormuz बंद, देशों की तेल-गैस टंकियां खाली होने लगीं
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट