ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग के तहत बीजापुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिलों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए 108.96 करोड़ रुपये की निविदाओं को स्वीकृति दी है। इन कार्यों के तहत पुल-पुलियों सहित कुल 73.86 किलोमीटर सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता न किया जाए। निर्माण कार्य विभागीय मापदंडों के अनुरूप होंगे तथा इन्हें सब-लेट करने या पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से कराने की अनुमति नहीं होगी। बीजापुर जिले में पिनकोंडा से चेरपाल मार्ग के 42.56 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य के लिए 47.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस मार्ग पर 80 पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रस्तावित है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में रिसदा बायपास मार्ग के 7 किलोमीटर निर्माण के लिए 11.91 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। रायपुर जिले में भानसोज-बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग के 9 किलोमीटर चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 20.17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्राम चरौदा-धरसींवा में 3.20 किलोमीटर फोरलेन गौरवपथ के लिए 14.81 करोड़ रुपये तथा रायपुर रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार तक 12.10 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे के डामर नवीनीकरण के लिए 14.43 करोड़ रुपये की निविदा को भी मंजूरी मिली है। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अनुबंध से पूर्व ठेकेदारों से अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की बैंक गारंटी, जो पूरी कार्यावधि तक प्रभावी रहे, अनिवार्य रूप से ली जाएगी। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से तीनों जिलों में यातायात सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला