पुलिस की बड़ी कामयाबी, ड्रग्स और हथियार सप्लाई चैन तोड़ी
अमृतसर (पंजाब)| पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित दो संगठित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4,500 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक जिगाना 9 एमएम पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। यह सभी हथियार और नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमापार तस्करी के जरिये भारत लाए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे।जांच एजेंसियों ने बताया कि हेरोइन और अवैध हथियारों को भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने के बाद एक सुव्यवस्थित नेटवर्क के माध्यम से अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था। इस नेटवर्क में कई स्तरों पर काम करने वाले लोग शामिल थे, जिनकी भूमिकाएं अलग-अलग तय थीं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

कमलनाथ के बयान पर राजनीति गरमाई
रूस-भारत संबंध मजबूत: डिप्टी पीएम मंटुरोव ने उठाए व्यापार और ऊर्जा के मुद्दे
लाखों शिक्षकों को राहत, मिलेगा करीब 2 लाख तक एरियर
‘काली’ रूप में नाचते भक्तों के बीच पुलिसकर्मी भी हुए मग्न
Bengal 2026: AIMIM ने चुने 12 चेहरे, जानें पूरी टिकट लिस्ट
राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया: दबाव में हूं, पर जज्बा नहीं टूटा
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
गांव में फैली गलत खबर, महिला को घेर लिया
स्पेशल ट्रेन से बढ़ी सुविधा, रोज मिलेगा सफर का मौका