रंग रंगीला फाग महोत्सव : निकली खाटू श्याम बाबा की शोभा यात्रा, निहारने उमड़ी आस्था
नीमच। खाटू श्याम बाबा को समर्पित रंग रंगीले फाग महोत्सव का आगाज शोभायात्रा से शाम 5:00 बजे नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना वह आरती के बाद हुआ। इस शोभा यात्रा में रथ में विराजित होकर खाटू श्याम बाबा नगर भ्रमण पर निकले। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह भक्तों समाजसेवियों संस्थाओं आदि ने बाबा की अगवानी में पलक पांवड़े बिछा दिए।
शोभा यात्रा मार्ग विद्युत छटा जगमगा रहा था।
शोभा यात्रा में श्रीकृष्ण के रास पर आधारित प्रस्तुति प्रख्यात राष्ट्रीय कलाकार दे रहे थे
विंटेज कार में शिव पार्वती और राधा कृष्ण विराजित थे। महिषासुर मर्दिनी माता के नौ अवतारों द्वारा राक्षसों के वध का जीवंत चित्रण, महाराष्ट्र और दिल्ली की आकर्षक झांकियां, नासिक के ढोल चंग पार्टी , फूलों की होली ,मालवा का प्रसिद्ध बैंड , भोले बाबा की मनमोहक झांकियां शोभायात्रा की दिव्यता को चार चांद लगा रही थी। शोभायात्रा की स्थान - स्थान पर पुष्प वर्षा से सामाजिक संगठनों , भक्तों ने अगवानी कर जीवन धन्य बनाया।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत