निकाय चुनाव की तारीखों पर संशय, परिसीमन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
जयपुर|राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव तय समय पर होते नजर नहीं आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राजस्थान में 15 अप्रैल तक निकाय चुनाव करवाने की तय की गई समय सीमा पर संशय बन गया है। राज्य सरकार ने 113 नगरीय निकायों के चुनाव स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट द्वारा इन निकायों के परिसीमन को निरस्त किए जाने के बाद चुनाव कराना संभव नहीं है, इसलिए समय-सीमा बढ़ाई जाए।सरकार का तर्क है कि 309 में से 113 निकायों के वार्ड परिसीमन पर हाईकोर्ट ने आपत्ति जताई थी। हालांकि वार्डों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन उनकी आंतरिक सीमाओं में संशोधन किया गया था, जिसे अदालत ने रद्द कर दिया। अब इन निकायों में परिसीमन की प्रक्रिया दोबारा पूरी करनी होगी, जिसके लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता बताई गई है।उल्लेखनीय है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 नवंबर को करीब 439 याचिकाओं पर निर्णय देते हुए राज्य सरकार को 15 अप्रैल तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही 31 दिसंबर तक परिसीमन प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने भी 15 अप्रैल तक चुनाव कराने की समय-सीमा को बरकरार रखा था।

बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी की चौथी सूची आई, दूसरी सूची में बदला एक नाम
पुरातत्व नीतियों के खिलाफ मोर्चा विकास कार्यों में देरी से नाराज़ जनता, दिल्ली तक पहुंची आवाज़
अमित शाह का बड़ा आरोप, राहुल गांधी पर नक्सलवाद से जुड़ा बयान
नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने किया डंप रिकवर
न्याय का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल जेल, 40 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाएं बताईं
बाद में उसकी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में गहरा दुख
1 अप्रैल से दूध महंगा, रोजमर्रा की खरीददारी पर होगा असर
यात्रियों के लिए आसान हुआ सफर, अंबिकापुर से दो बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान