नीमच। यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने यातायात अमले के साथ कलेक्टर  एंव  पुलिस अधीक्षक  द्वारा आयोजित जिला सडक सुरक्षा समिति में परिवहन विभाग तथा यातायात विभाग को काली फिल्म धारी वाहन चालको तथा बिना हेलमेट धारी वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने के आदेश दिये गये थे जिसके अनुपालन में  पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक  किरण चौहान के निर्देशन में  काली फिल्म धारी वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई । चालानी कार्यवाही के दौरान 05  काली फिल्म  वाहन चालकों के विरुद्ध चालान बनाकर 2500 समन शुल्क वसुला गया । यातायात टीम द्वारा अन्य वाहन चालकों के विरूद्ध  60 चालान बनाकर 24600 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया  । चालानी कार्यवाही निरंतर जारी है। यातायात विभाग ने वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील  की है कि जिस भी वाहन में ब्लैक फिल्म लगी पाई जाएगी  उसके विरुद्ध सख्त  चालानी कार्रवाई की जाएगी । चार पहिया वाहन से स्वयं ही ब्लैक फिल्म हटाकर यातायात पुलिस का सहयोग करें व अपने नाबालिक बच्चों को किसी प्रकार का कोई भी वाहन नहीं चलाने दे।