चंद्रग्रहण के कारण 3 मार्च को बंद रहेंगे सावलिया सेठ के पट , 4 मार्च को मनेगा रंगोत्सव
नीमच। मंडफिया स्थित सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सावलिया जी मंदिर मंडल, मंडफिया द्वारा जारी आधिकारिक पोस्टर के अनुसार, आगामी 3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण के कारण मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। 3 मार्च को होने वाले चंद्रग्रहण के सूतक के कारण प्रभु श्री सावलिया सेठ जी के दर्शन की व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मंदिर मंडल ने समस्त भक्तों को सूचित किया है कि ग्रहण के धार्मिक नियमों के पालन हेतु उस दिन दर्शन बंद रखे जाएंगे। माने 3 मार्च 2026 को दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनाया जाने वाला रंगोत्सव अब 04 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं से मंदिर मंडल ने अपील की है कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं और 3 मार्च को मंदिर नही पधारें।

भारत का तेजस विमान प्रोजेक्ट प्रभावित, वैश्विक संघर्ष से आपूर्ति बाधित
अंतरराष्ट्रीय सियासत में ईरान का नया मोड़, अमेरिकी बयान चर्चा में
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी की चौथी सूची आई, दूसरी सूची में बदला एक नाम
पुरातत्व नीतियों के खिलाफ मोर्चा विकास कार्यों में देरी से नाराज़ जनता, दिल्ली तक पहुंची आवाज़
अमित शाह का बड़ा आरोप, राहुल गांधी पर नक्सलवाद से जुड़ा बयान
नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने किया डंप रिकवर
न्याय का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल जेल, 40 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाएं बताईं
बाद में उसकी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में गहरा दुख