CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
CG News: भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी विशेष अनुमति याचिका यानी Devendra Yadav SLP खारिज कर दी है। यह याचिका उन्होंने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ दायर की थी, जिसमें प्रेम प्रकाश पांडेय की चुनाव याचिका को खारिज करने से इनकार किया गया था।
अब इस फैसले के बाद मामले की नियमित सुनवाई छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में होगी। हाई कोर्ट चुनाव याचिका के मेरिट पर विस्तार से सुनवाई करेगा। इससे पहले भी हाई कोर्ट ने देवेंद्र यादव की आपत्ति खारिज करते हुए याचिका को सुनवाई योग्य माना था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली।
यह मामला भिलाई विधानसभा सीट से जुड़ा है, जहां देवेंद्र यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पांडेय को चुनाव में हराया था। चुनाव परिणाम के बाद पांडेय ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि देवेंद्र यादव ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों और संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाई।

कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन: 244 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला, आशुतोष चमके
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
शबरीमाला विवाद पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
महिला अधिकारों पर अहम फैसला: मायके की संपत्ति पर सिर्फ उसका हक, हाई कोर्ट ने किया साफ
भारत का तेजस विमान प्रोजेक्ट प्रभावित, वैश्विक संघर्ष से आपूर्ति बाधित