मीडिया से बोले शास्त्री—पुष्कर में पिंडदान से होगा कल्याण
अजमेर|तीर्थ नगरी पुष्कर में तीन दिवसीय हनुमंत कथा के आयोजन से पूर्व पं. धीरेंद्र शास्त्री आज पुष्कर पहुंचे। आगमन पर उन्होंने सप्तऋषि घाट पर पवित्र पुष्कर सरोवर की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। पुष्कर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ सरोवर पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरोवर घाट पर उमड़ पड़े। दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और स्थानीय श्रद्धालुओं व आयोजकों ने उनका स्वागत किया।मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चादर चढ़ाने के विषय पर कहा कि अगर हिंदुओं को इतना ही चादर चढ़ाने का शौक है तो पुष्कर आकर पिंडदान करें, उनका बेड़ा पार हो जाएगा। उनके इस बयान को लेकर धार्मिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।उल्लेखनीय है कि कल से पुष्कर के नए मेला मैदान में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और आयोजक समिति ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

चेहरे के लिए नहीं, घर के लिए भी: मुल्तानी मिट्टी से नेगेटिव एनर्जी भगाने का असरदार उपाय
अपनेपन से भरा प्रेम ही दिलों को जोड़ता है
नीचभंग राजयोग का असर: 11 अप्रैल से इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और सफलता
1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प