रायसेन में डिप्टी जेलर समेत 2 को गोली मारी, नौकरी से निकाले जाने से था नाराज
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने बेहद खतरनाक तरीके से इंतकाम लिया. आरोपी ने डिप्टी जेलर समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें डिप्टी जेलर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
लापरवाही के कारण नौकरी से निकाला गया युवक
पूरा मामला बनखेड़ी गांव स्थित नर्सरी का है. जानकारी के मुताबिक गुड्डा लोधी रायसेन के अमरावत नर्सरी में मजदूरी का काम करता था. लेकिन काम में लापरवाही करने के कारण गुड्डा लोधी को 5 साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया. जिसको लेकर गुड्डा के मन में इंतकाम की भावना पैदा हो गई थी. मंगलवार को आरोपी ने सरेराह नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर समेत तीन लोगों पर फायरिंग कर दी. जिसमें डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा की पीठ पर गोली लगी, वहीं एक अन्य महिला कर्मचारी की पीठ में गोली आरपार हो गई. जबकि तीसरा एक व्यक्ति झुक गया, जिससे वो बाल-बाल बच गया. वहीं घायल दोनों को भोपाल रेफर किया गया है।
फायरिंग के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी
डिप्टी रेंजर समेत 3 लोगों पर फायरिंग करने के बाद आरोपी गुड्डा लोधी मौके से फरार हो गया. इसके बाद आरोपी का शव पेड़ पर लटका मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि फायरिंग करने के बाद आरोपी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घायलों का किया जा रहा है इलाज
जानकारी के मुताबिक आरोपी गुड्डा लोधी ने करीब 5 राउंड फायरिंग की थी. जिसमें डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा और एक अन्य महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को भोपाल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ही घायल अब खतर के बाहर हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मालदा में SIR के न्यायिक अधिकारी बंधक, वोटर लिस्ट हटाने के खिलाफ प्रदर्शन
अमित शाह का बड़ा बयान: बंगाल बदलाव के लिए तैयार, ममता पर निशाना
नया सिलेबस डाउनलोड करने का आसान तरीका, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए
प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल, विवादित जमीन पर बना भवन
होमगार्ड भर्ती पर रोक, हाई कोर्ट ने दोबारा प्रक्रिया शुरू करने को कहा
बंगाल की सियासत गरम: मोहन यादव ने ममता को बताया ‘अप्पी’
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
पेशी के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा, शराब घोटाले की जांच जारी
हियरिंग प्रॉब्लम से जूझ रहे कर्मचारियों के लिए कंपनी ने उठाया कदम