नीमच।  शहर क्षेत्र की आस्था में शुमार शहर के प्राचीनतम मंदिर किलेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव भक्तों का अल सुबह से लेकर आधी रात तक रेला उमड़ता रहा जिसने अभिषेक जाप आदि के साथ भोले बाबा की आराधना की। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा ने भी सपत्नीक कालेश्वर महादेव का अभिषेक पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अरुल अरोरा व अशोक अरोरा ने 101 क्विंटल फलाहारी खिचड़ी का भोलेनाथ को भोग लगाकर भक्तों को वितरित की। खिचड़ी वितरण में अशोक अरोरा की पत्नी ने भी हाथ बटाया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर  “हर हर महादेव” व ओम नमः शिवाय से गुंजायमान होता रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व दीपदान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। दिन भर भोले बाबा के दर्शनार्थ लंबी कतार लगी रही। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर किलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेले का भी आगाज हुआ। प्रशासन व पुलिस ने यहां आने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं आवागमन की माकूल व्यवस्था का बेहतर जिम्मा निभाया।

अनुकरणीय है अरुल अशोक अरोरा की आस्था

उल्लेखनीय है कि अपनी धर्म परायणता की मिसाल कायम कर नीमच जिला व सीमावर्ती राजस्थान के धार्मिक स्थलों पर अपनी आस्था का अनुष्ठान करने वाले समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा तन मन धन से सहयोग समर्पित करने में जिस तरह आगे आ रहे हैं वह निसंदेह अनुकरणीय है। किलेश्वर महादेव मंदिर कि अगर बात करें तो इस मंदिर के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इसी तरह जिले के आरोग्य तीर्थ स्थल महामाया भादवा माता का विकास हो या लेवड़ा धाम आदि के विकास की बात हो उसमें अरुल अशोक अरोड़ा का योगदान अग्रणी है। मंडफिया धाम स्थित सांवरिया सेठ के प्रति उनकी आस्था किसी से छुपी नहीं है। जिसे नीमच क्षेत्र व राजस्थान के भक्तों ने इसी महा निकली सांवरिया पदयात्रा के दौरान देखा है जिसके हजारों भक्त साक्षी बने हैं।