पुलिस ने पकड़ी अवैध अफीम की खेती 97 लाख 60 हजार के हरे पौधे जप्त, आरोपी गिरफ्तार
नीमच। AP NEWS EXPRESS अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक म उज्जैन झोन उज्जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम व पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में रतनगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर ड्रोन सर्चिंग कार्यवाही कर लुहारिया जाट में कपास की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा कर 9.76 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ अफीम के छोटे बडे 11600 नग हरे पौधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से की गई सर्चिंग से ग्राम लौहारिया जाट में आरोपी हिरालाल पिता घिसालाल माली उम्र 43 साल निवासी ग्राम लौहारिया जाट के कब्जे वाले खेत पर कपास के पौधो की खेती के बीच में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती पाई गई, जिनका मौके पर विधिवत तौल करते कुल वजनी 09 क्विटल 76 किलोग्राम अफीम के अवैध हरे पौधे (कुल 11,600 नग) होना पाये गये, जिन्हे बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम के हरे गिले पौधे को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली में हमले की योजना विफल, संदिग्ध की मुंबई में गिरफ्तारी
घर में चोरी, लेकिन निशाना बना कुछ अलग; जांच में जुटी पुलिस
मधुमक्खियों के हमले से वंदना कॉन्वेंट स्कूल में हड़कंप, बच्चों-शिक्षकों समेत तीन दर्जन घायल
चेन्नई में बीते अनुभव पर बोले अश्विन, करियर का बड़ा फैसला उजागर
लापरवाही पड़ी भारी, बिना सुरक्षा उपकरण के बसों पर कार्रवाई तय
सरकार देगी 1500 रुपये, लाडली बहना योजना की नई किस्त तैयार
बड़ा तालाब को अतिक्रमण से मुक्ति: भदभदा में चला बुलडोजर, अवैध ढांचे ढहेंगे
नन्हे खिलाड़ी का बड़ा कारनामा, मलखंभ में आयुष का जलवा
हिमंता बोले, कोर्ट में जाएगा मामला: फर्जी पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप