खाटू मेला तैयारी: गेट लगाने को लेकर पुलिस और युवक में तनातनी
सीकर|जिले में 21 फरवरी से खाटूश्यामजी का वार्षिक फाल्गुनी मेला शुरू होने जा रहा है। 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में करीब 50 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए लगातार तैयारियां जारी है। खाटू कस्बे में जगह-जगह पुलिस द्वारा रास्तों को बंद करने के लिए गेट लगाए जा रहे हैं। कस्बे में एक गेट लगाने के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।कस्बे के मोदी चौक पर गेट लगाने की बात को लेकर कुछ युवकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। कई पुलिस से अभद्रता करने लगे और हाथापाई करने की कोशिश की। इसी दौरान थानाधिकारी पवन कुमार चौबे को गुस्सा आ गया। उन्होंने एक युवक की कॉलर पकड़कर नीचे गिरा दिया। हालांकि इस दौरान कई पुलिस कार्मिकों ने पवन कुमार चौबे को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह रुके नहीं। बाद में वहां लोगों ने ही मामला शांत करवाया।इस मामले को लेकर पवन कुमार चौबे का कहना है कि स्थानीय लोग लगातार गेट लगाने की बात को लेकर विरोध कर रहे थे। मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट लगाना भी जरूरी है। ऐसे में टीम गेट लगाने के लिए पहुंची तो वहां पर कुछ युवक लगातार गाली गलौज कर रहे थे और पुलिस से हाथापाई करने की फिराक में थे। ऐसे में यह सब हुआ। दरअसल खाटू कस्बे में मेले के दौरान पूरी भीड़ को बाहरी एरिया से दर्शन मार्ग होते हुए मंदिर तक लाया जाता है। कस्बे में जगह-जगह गेट लगाकर रास्ते बंद किए जाते हैं ताकि कस्बे में भीड़ का दबाव न बढ़े।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ