सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? दुकान जाने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट, कीमतों ने फिर चौंकाया
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. पिछले दो सत्रों में आई गिरावट के बाद निवेशकों की सक्रिय खरीदारी से कीमती धातु में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली.
यह उछाल बाजार में नए भरोसे और वैश्विक संकेतों के सकारात्मक प्रभाव का संकेत दे रहा है. शादी के मौसम में भौतिक मांग भी इस रैली को सहारा दे रही है.
कितना बदला सोना-चांदी के भाव
देश भर में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो कल की तुलना में 289 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है. इसी तरह 22 कैरेट सोना 14,355 रुपये प्रति ग्राम (कल से +265 रुपये) और 18 कैरेट सोना 11,745 रुपये प्रति ग्राम (कल से +217 रुपये) पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो, कल के मुकाबले इसके दाम बढ़े हैं. दिल्ली में शनिवार को चांदी की कीमत 274.90 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,74,900 दर्ज किया गया. वहीं आज यानी रविवार को चांदी ₹285 प्रतिग्राम और ₹2,85,000 प्रति किलो है.
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और पुणे में 24 कैरेट सोना 15,660 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर है. दिल्ली में यह थोड़ा प्रीमियम पर 15,675 रुपये, जबकि चेन्नई में 15,731 रुपये प्रति ग्राम है. अहमदाबाद में 15,665 रुपये दर्ज किया गया.
| शहर | 24K | 22K | 18K |
| मुंबई | 15,660 | 14,355 | 11,745 |
| दिल्ली | 15,675 | 14,370 | 11,760 |
| कोलकाता | 15,660 | 14,355 | 11,745 |
| चेन्नई | 15,731 | 14,420 | 12,350 |
| बेंगलुरु | 15,660 | 14,355 | 11,745 |

कोरोना का नया खतरा ‘सिकाडा’, वैक्सीन असर पर सवाल
बिना सामान लिए भुगतान, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
IPL में CSK का ओपनिंग प्लान परफेक्ट नहीं, जानें वजह
पुदुचेरी में चुनावी सियासत गरम: विजय ने जनता को दी बड़ी गारंटियां
12,300 हमले भी नहीं तोड़ पाए ईरान: पश्चिम एशिया की जंग क्यों बनी चुनौती
बेटियों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना, मां की बची जान
भाजपा अध्यक्ष का वादा: सरकार बनते ही लव जिहाद-लैंड जिहाद पर कसेगा शिकंजा
भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
मोबाइल छिपाने का अनोखा तरीका, JEE में बड़ा खुलासा
भाजपा पर निशाना: सतीशन ने FCRA बदलाव को बताया समुदाय विरोधी