Gun Cleaning Accident: ट्रिगर दबने से युवक घायल, ऑपरेशन कर निकाले छर्रे
झालावाड़|जिले के सुनैल थाना क्षेत्र के सलोतिया गांव में गुरुवार रात एक युवक को बंदूक की सफाई करते समय लापरवाही भारी पड़ गई। बंदूक की सफाई के दौरान अचानक छर्रे चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां ऑपरेशन कर उसके शरीर से करीब आधा दर्जन छर्रे निकाले गए। फिलहाल युवक को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सलोतिया गांव निवासी दिनेश (23), पुत्र पूरीलाल, अपने पिता की लाइसेंसशुदा नालीदार बंदूक की सफाई कर रहा था। इसी दौरान लापरवाही से बंदूक का बटन दब गया, जिससे छर्रे निकलकर उसकी पीठ और पेट के हिस्से में जा लगे। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए सर्जरी की, जिसमें उसके पेट से करीब आधा दर्जन छर्रे निकाले गए। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही सुनैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक की नली में बारूद कैसे भरा हुआ था और सफाई के दौरान यह हादसा कैसे हुआ।सुनैल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि झालावाड़ अस्पताल में एएसआई हरि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
नीतीश कुमार का बड़ा कदम: 13 अप्रैल को इस्तीफा, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख तय
वर्ल्ड कप जीत की यादें आज भी ताजा, बोले सचिन तेंदुलकर
सुप्रीम कोर्ट ने तोड़ा सियासी कर्लमोर: वोटर लिस्ट विवाद पर TMC को दिया ऐसा जवाब
जबरन शादी के डर का मामला, किशोरी की मौत से इलाके में सदमा
एनसीपी के भीतर हलचल: सुनेत्रा पवार ने उठाए सवाल, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पद गायब होने का मामला